फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: गाजे-बाजे के संग कदली वृक्षों को दिया आमंत्रण

हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Aug 2025 02:58 PM IST

अल्मोड़ा नगर में मां नंदादेवी मेले से रौनक है। मेले के दूसरे दिन गाजे-बाजे के साथ कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया गया। 30 अगस्त को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को षष्ठी पर नंदादेवी मंदिर परिसर से एक दल कदली वृक्ष को आमंत्रण देने के लिए दूलाकोट गांव (रैलाकोट) पहुंचा। मंदिर से शिखर तिराहे तक पदयात्रा की इसके बाद वाहन से दल के सदस्य रवाना हुए। शनिवार को सप्तमी पर दूलाकोट से कदली वृक्ष को वाहन से शिखर तिराहे तक लाया जाएगा। इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाल कर ड्योढी पोखर होते हुए मंदिर परिसर में लाया जाएगा। सुबह 11:30 बजे कदली वृक्ष की चंद वंशज के लोग पूजा करेंगे। इसके बाद दो बजे से स्थानीय कलाकार कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण करेंगे। रात आठ बजे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा और पूजा होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें