फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मुर्गियां और अंडे का व्यापार रोकने के लिए सीमा सील

हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Aug 2025 01:14 PM IST

बर्ड फ्लू (एच5एन1) के खतरे को देखते हुए जिले की सीमाएं मुर्गियों और अंडे के व्यापार के लिए सील कर दी हैं। जिले के बाहर से मुर्गियों और अंडों के आयात पर 21 अगस्त तक प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम की अध्यक्षता में एक त्वरित टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सभी विकासखंडों में रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके। बर्ड फ्लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए सोमवार को डीएम कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान में जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। फिर भी एहतियाती कदम उठाते हुए जिले की सीमाओं को मुर्गियों और अंडे के व्यापार के लिए सील कर दिया है। उन्होंने जिले के अंतर्गत पोल्ट्री फार्मों की नियमित जांच करने के साथ फार्म संचालकों को जागरूक करने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल, सीओ जीडी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें