अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स काॅलेज लोहाघाट मेें कक्षा छह में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें 12 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए स्पोर्ट्स काॅलेज में प्रवेश पाया। नन्हें खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन आदि खेलों में स्किल टेस्ट देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंगलवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल मेें जिले के बालक- बालिकाओं ने स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए जमकर पसीना बहाया। ट्रायल में 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमे फुटबॉल में दो, बॉक्सिंग मेंं एक, एथलेटिक्स में तीन, हॉकी में एक, क्रिकेट में पांच खिलाड़ियों को चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज के लिए हुआ। डीएसओ महेशी आर्या ने खुशी जताते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।