मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में फ्रेंड्स क्लब द्वारा सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में विजयदशमी के अवसर पर मीना बाजार में घूमते हुए महिला के भेष में साड़ी पहने दो युवक की हरकतों को देखकर महिला श्रद्धालुओं ने शिकायत की। ग्रामीणों ने दोनों युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में दुर्गा पूजा कमेटी एवं पुलिस को जानकारी मिलने पर जांच में पता चला कि दोनों युवक पंडाल के पास ही किसी अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कार्यक्रम से लौट रहे थे।