फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने किया कमाल, फ्लाइंग जेट विमान का बनाया मॉडल, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 26 Nov 2025 10:44 AM IST

वाराणसी जिले के सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनौली के रहने वाले शिवशंकर दुबे के बेटे विवेक दुबे ने फ्लाइंग जेट विमान का डेमो तैयार किया है। यह विमान हवा में दो किलोमीटर तक लगभग 900 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरता है। विवेक इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उनका कहना है कि घर पर जब बैठा रहता था तो आसमान में हवाई जहाज उड़ता देख कर मन में आता था कि काश मैं भी प्लेन बनाता और हमारे पास भी प्लेन होता। इसके बाद प्लेन बनाने की मन में ठान लिया। पहले कागज काटकर उसका डेमो बनाया फिर यूट्यूब का भी सहारा लिया और पढ़ाई के लिए जो पैसा मिलता था उससे कुछ सामान खरीद कर रखता। इसके साथ ही गांव के बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू किया। जो पैसा मिलता था, उससे प्लेन बनाने का सामान खरीदने लगा। लगभग 11 हजार रुपये का समान खरीदा और एक महीने के अथक प्रयास के बाद मॉडल बनकर तैयार हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें