खेल विभाग और तैराकी संघ की ओर से समन्वय प्रदेशस्तरीय सब जूनियर तैराकी शुक्रवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। दूसरे दिन वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 800 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के अंगद ने रजत, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अनन्या पटेल ने रजत, 800 मीटर मेंं रिया पटेल ने कांस्य, 4 गुणा 100 मीटर मेडले में रजत, 800 और 100 मीटर बालिका वर्ग में गायत्री ने स्वर्ण, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वाति साहनी, 4 गुणा 100 मेडले बालिका वर्ग में स्वर्ण और कांस्य वाराणसी की टीम ने जीता।