वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में स्थानीय चाैराहे पर स्थित मंदिर को शनिवार की रात को हटाने की कवायद शुरू हो गई। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। दर्जनों मजदूरों ने फरसा-कुदाल लेकर मंदिर को हटाने के लिए लगे रहे। रात होने के कारण अधिक भीड़ नहीं रही, इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली।