वाराणसी के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मेला परिसर का निरीक्षण किया। शहर दक्षिणी के विधायक पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारीयों के साथ बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव के विवाहोत्सव को देखते हुए दौरा किया। इस दौरान मेला परिसर अंतर्गत मुख्य मार्ग, लाट भैरव तालाब, मंदिर के फर्श, भैरवी कूप, मंदिर के पीछे ख़ाली पड़े स्थानों पर हुए अतिक्रमण को देखा व संबंधित अधिकारीयों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।