वाराणसी में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा बृहस्पतिवार की सुबह दालमंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ दालमंडी पार्षद इंद्रेश कुमार, दशाश्वमेध जोनल अधिकारी और जलकल के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद ने मुख्य रूप से नगर आयुक्त को सीवर की समस्या से अवगत कराया। नावेद कॉम्प्लेक्स पर पहुंचे, जो सीवर के ऊपर बना है। इस दौरान नगर आयुक्त द्वारा हडासराय पर बंद पड़े कूड़ा घर से कब्जा हटाने को कहा गया। साथ ही दशाश्वमेध नगर निगम कार्यालय की खाली पड़ी जमीन पर निर्माण के लिए कहा गया। पूरे वार्ड में भ्रमण कर अधिकारियों ने सभी समस्याओं को देखा।