फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख पूर्णिमा पर काशी में बड़ी शीतला माता मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा को दशाश्वमेध घाट पर मां बड़ी शीतला माता का वार्षिक श्रृंगार और जलाभिषेक सोमवार को किया गया। मान्यता है कि साल में एक दिन माता का जलाभिषेक श्रद्धालु अपने हाथों से गंगाजल और नीम के पत्तों से करते हैं। जिससे पूरे साल शीतलता बनी रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया की वैशाख महीने की पूर्णिमा को माता शीतला का जलाभिषेक किया जाता है और नीम के पत्ते से मां को स्नान कराया जाता है। जिससे वर्ष भर किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता है और माता का चंदन से श्रृंगार होता है। यह मनोकामना की जाती है कि साल भर मां भक्तों पर शीतलता बनाए रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें