यूपी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की सुबह से सैकड़ों की संख्या में कॉलेज परिसर में पहुंचे छात्रों ने जय भारत माता की और जय श्रीराम का नारा लगाते रहे। इस दौरान मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल छात्रों को रोकने में जुटी रही। लेकिन, छात्र किसी की नहीं सुने। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया।