चंदापुर में मंदिर के रास्ते में दीवार निर्माण के विरोध में उतरे बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं क्रमिक अनशन की शुरूआत की तो प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार पहले विवादित स्थल से दो किमी दूरी पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बाद में विवादित स्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे जिसके बाद पुलिस को ओर से चेतावनी दी गई और शांत हुए बातचीत जारी है और मांग ये है कि दीवार को हटाया जाए नहीं तो आमरण अनशन की शुरूआत की जाएगी। मौके पर आलाधिकारी और चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल भी मौजूद है।