अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित 'आकाश दीप प्रज्ज्वलन' कार्यक्रम के 26वें वर्ष का शुभारंभ बुधवार सायं दशाश्वमेध घाट पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत शंकर पुरी (अन्नपूर्णा मठ मंदिर) ने की।