फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो घाट पर शुरू हुई गंगा आरती, देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 08 Oct 2025 07:04 PM IST

काशी की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का विस्तार अब नमो घाट पर हो गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नमो घाट पर भी गंगा आरती का दैनिक आयोजन शुरू हो गया है। नियमित रूप से शाम को 6:45 बजे मां गंगा की आरती की शुरूआत हो रही है। रोजाना तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। नमो घाट पर सात अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती शुरू की। आरती के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण हर- हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। अब प्रतिदिन नमो घाट पर सांयकाल निर्धारित समय पर सात आचार्यों द्वारा मां गंगा की नित्य आरती की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें