वाराणसी के सलारपुर बस्ती में प्रिज्मैटिक फाउंडेशन की ओर से HIV/AIDS जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। ट्रांस एवं क्वियर समुदाय के सदस्यों ने नाटक के माध्यम से HIV/AIDS से जुड़ी भ्रांतियों, सामाजिक भेदभाव और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत नैरेटर टैन ने लोगों को एकत्रित कर संस्था के सामाजिक एवं स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी देने से की। कलाकारों ने सरल और प्रभावी प्रस्तुति के जरिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही 25 अगस्त को आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।