चौबेपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सपरिवार शनिवार की रात में मार्कंडेय महादेव मंदिर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किए। राज्यपाल ने मंदिर के पुजारियों के वैदिक मंत्रोंचार के साथ जलाभिषेक किया। उन्होंने तेलंगाना राज्य के अमन चैन के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया। गोस्वामी समाज ने प्रसाद और प्रतीक चिंह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से ही काशी का तेजी से विकास हो रहा है। वह मिर्जापुर में एक कार्यक्रम शामिल होने आए थे। वहां से काशी आए। राज्यपाल के जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते मुख्य द्वार पर लंबी कतार लग गई थी।