फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्जला एकादशी पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही भक्तों का धाम पहुंचना जारी रहा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शंभू शरण सिंह ने बताया कि सनातन धर्म के सभी प्रमुख पर्वों को मंदिर न्यास द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। निर्जला एकादशी के अवसर पर सामान्य दिनों की तरह ही दर्शन व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन धाम में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और निर्जला एकादशी पर भी लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें