बीएचयू में छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। छात्र वीसी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और विरोध कर रहे हैं।छात्रों का आरोप है कि बीते दिनों ट्रामा सेंटर में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने एक छात्र को थाने में बैठा लिया है। आक्रोशित छात्र साथी की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।