वाराणसी में साईं की मूर्ति हटाने के बाद साईंभक्तों ने आक्रोश जताया है। कहा कि आस्था स्वयं का विषय है माहौल खराब करने की साजिश है, अगर मूर्ति नहीं रखनी है तो हमें सौंप दें। आपको बता दें कि वाराणसी के बड़ा गणेश मंदिर में पीछे स्थापित साईं प्रतिमा के हटाए जाने से चर्चा छिड़ गई है। साईं के समर्थक अपना रोष प्रकट कर रहे हैं इसके साथ ही ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि ऐसा करना उचित नहीं था अगर हटाना ही था तो स्थापना क्यों की।