फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के गांधी अध्ययन पीठ में छात्रों का हंगामा, काशी विद्यापीठ दीक्षांत से पहले विरोध, कार्यक्रम के रिहर्सल के दौरान नारेबाजी, कुलपति की गाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 PM IST

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले रिहर्सल के दौरान छात्रों ने हंगामा किया और रिजल्ट घोषित न होने का विरोध दर्ज किया। छात्र कुलपति की गाड़ी के आगे बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटाया। छात्रों ने कहा कि बी.पीएड का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया था जिसके कारण ये अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कल दीक्षांत समारोह होना है इसे लेकर गांधी अध्ययन पीठ में रिहर्सल चल रहा था इसी बीच लगभग दस की संख्या में छात्र वहां पहुंचे और अपना विरोध दर्ज किया। कुलपति ने छात्रों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें