फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद प्रतिमाओं पर रजत छत्र लगाया गया, मंदिर के डिप्टी कलेक्टर ने किया पूजन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 10:36 PM IST

श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ। धाम परिसर में विराजमान भारत माता,अहिल्या बाई होल्कर और आदि शंकराचार्य की प्रतिमाओं पर रजत सुशोभित छत्र की स्थापना की गई। तेज गर्मी और उष्मा से संरक्षित करने के उद्देश्य से न्यास ने निर्णय लिया। इस मौके पर मंदिर के डिप्टी कलेक्टर द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया। बता दें कि माता अहिल्या बाई होल्कर जिन्होंने काशी के पुनर्निर्माण और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया, उनकी प्रतिमा के ऊपर रजत छत्र की स्थापना, उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति एक श्रद्धांजलि माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें