हरतालिका तीज पर काशी के पंचगंगा घाट स्थित मां मंगला गौरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर मां मंगला गौरी के दर्शन-पूजन हेतु पहुंचीं। दिनभर अन्न-जल का त्याग करने के बाद महिलाओं ने मां के दर्शन करने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ जी और प्रमुख शिवालयों में भी पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है तथा विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।