दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में शनिवार को पद्मश्री म्यूजिकल अकादमी की ओर से लयोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दीं। पखावज वादक मनोज सोलंकी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी पखावज की थाप ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और कार्यक्रम में खूब तालियां बटोरीं।