फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष अग्रवाल, पांच कारोबारियों को किया गया सम्मानित

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:26 PM IST

वाराणसी सराफा एसोसिएशन का पदग्रहण समारोह रविवार को सिद्धगिरीबाग स्थित होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान संतोष अग्रवाल को अध्यक्ष, रवि सराफ को महामंत्री और शशांक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सराफा कारोबारियों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता में होगी। मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी और जेसीपी डॉ. के एजिलरसन रहे। समारोह के बीच पांच सराफा कारोबारी बैजनाथ खन्ना, शिवगोपाल सराफ, घनश्याम दास अग्रवाल, अशोक मेहरा और रामअवतार सिंह को सराफा विभूति रत्न से सम्मानित किया गया। स्वागत संजय अग्रवाल और धन्यवाद कुमार दबे ने दिया। समारोह में प्रदुम्न अग्रवाल, डाॅ. राजेंद्र बहादुर सिंह, अशोक अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, विजय तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें