फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत, सपाइयों में जश्न का माहौल

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हुई मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की बड़ी जीत हुई। सिन्हा बुधवार से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ पीछे चल रहे थे। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 55046 वोट मिले। सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19932 वोटों से हराया। सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नेता भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं सपा की जीत पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें