फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाटभैरव में रामलीला की शुरूआत हुई, प्रथम दिन गणपति पूजन किया गया,गाये गए प्रसंग

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 10:03 PM IST

लाटभैरव की अतिप्राचीन रामलीला की गुरुवार को गणपति पूजन, पंचस्वरूपों के पूजन व मुकुट पूजन के साथ शुरूआत हुई। संध्या काल आश्विन कृष्ण नवमी के मान के तहत विशेश्वरगंज स्थित रामलीला स्थल अयोध्या पर विघ्नहर्ता की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा आराधना की गई। झाल-मंजीरा और मृदंग की थाप गूंजी और रामायणी दल ने 'गाइये गणपति जग वंदन के साथ मानस के प्रसंगों में पगे दोहों का गायन शुरू कर दिया। पहले दिन श्रीगणेश के तौर पर सात दोहों को स्वर दिए। प्रमुख पंचस्वरूपों का वरण किया गया। नवग्रह, हनुमान जी के मुखौटे, मानस संवाद पोथी व रामलीला के दौरान उपयोग में ले आए जाने वाले साजो सामान और रामायणी दल के मृदंग का भी पूजन किया गया। रामलीला के प्रधानमंत्री एडवोकेट कन्हैया लाल यादव यजमान थे। गणपति देव की आरती उतारी गई और लीला प्रेमियों में सारिणी का वितरण किया गया। पुरोहित के रूप में व्यास दयाशंकर त्रिपाठी के आचार्यत्व में ब्राम्हणों के समूह ने सस्वर मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान कराए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें