फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर अजन्मी बेटियों के लिए पिंडदान,कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 07:42 PM IST

दशाश्वमेध घाट के किनारे कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संदेश देने का काम किया गया।गर्भ में मारी गयी बेटियों के मोक्ष की कामना लिए निजी संस्था द्वारा वैदिक परम्परा के अनुसार श्राद्ध कर्म और जल तर्पण कराया गया। गंगा तट पर 18 हजार पिंड निर्माण कर मन्त्रों से आह्वान किया गया और बारी बारी मृतक को प्रतीक स्वरूप स्थापित कर उनके मोक्ष की कामना की गयी। पांच वैदिक ब्राह्मण इस कर्म में शरीक हुए। गौरतलब है कि निजी संस्था प्रतिवर्ष पितृ पक्ष के मातृ नवमी को अजन्मी बेटियों का सनातन परम्परा और पूरे विधि विधान से श्राद्ध कर उनके मोक्ष की कामना करती है। जिसका मकसद भ्रूण हत्या के संदेश को प्रसारित करना होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें