वाराणसी कोतवाली थाना अंतर्गत मैदागिन स्थित हरिचंद पीजी कॉलेज के सामने भारतेंदु पार्क में भाजपा के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयाल ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री ने झाड़ू लगाया और कूड़ा भी उठाया। संदेश दिया कि स्वच्छता सबके लिए जरूरी है। बता दें कि पीएम आगमन के समय काशी पूरी तरह से सजी दिखने वाली है और मंत्री ने इस मुहीम की शुरूआत कर दी है।