फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली से लोग परेशान, सामने घाट ट्रॉमा सेंटर मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे, VIDEO

वाराणसी में सामने घाट ट्रॉमा सेंटर के मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। लगभग छह महीने से सड़क पर गड्ढे हुए हैं। जलकल विभाग की लीकेज कर रही पाइप लाइन भी ठीक नहीं की गई, जिससे मार्ग की स्थिति और भी खराब होती जा रही है। संबंधित विभाग की लापरवाही भी स्पष्ट तौर पर दिखती है। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी होने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस उपेक्षा का परिणाम यह है कि प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शे पलट रहे हैं, राहगीर घायल हो रहे हैं। इसे लेकर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि सड़क और पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें