वाराणसी के बाजार में दीपावली पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। पटाखों के बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। आपको बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन की व्यवस्था के साथ पटाखों का अलग बाजार स्थापित किया गया है। खरीददारों ने यहां से पटाखों की खरीददारी कर धनतेरस पर्व की बधाई दी।