मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर डमरू वादन और शंखनाद के बीच पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से होटल के बीच छह स्थानों पर छात्र-छात्राएं हाथ में मॉरीशस का झंडा और भारत के तिरंगे के साथ खड़े थे। रास्तेभर गुलाब की पंखुडियों से पीएम रामगुलाम का स्वागत किया गया।