बीएचयू के मालवीय भवन में गीता के वचनों पर चर्चा हुई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इन्होंने गीता का महत्व बताया और गीता पर प्रकाश डाला। गीता जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां मौजूद श्रोता गीता वचनों से प्रभावित होते हुए दिखाई दिए।