फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Jul 2026 09:36 PM IST

थाना रौनापार पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रजादुर निवासी मठाधीश रितिसागर भारती की तहरीर पर ओढ़रा सलेमपुर निवासी जितेंद्र पासवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हिंदू देवता के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें