वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में उसे समय अफरातफरी मच गई। जब गोल्ड आर्चीज कंप्यूटर लाइब्रेरी में भीषण आग लग गया। आग इतना भयानक थी कि उसकी लपटें कमरे के बाहर निकल रही थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों में शोर मचा तो आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में लग गए और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। घटना भोर के 3 बजे की बताई जा रही है।