फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर लेखपालों ने जताया विरोध, सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर की नारेबाजी

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 07:27 PM IST

गाजीपुर में विजिलेंस टीम की ओर से लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ की ओर से सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सदर एसडीएम को सौंपा।इस दौरान कहा कि विजिलेंस टीम की ओर से लेखपालों को फंसाने की कार्रवाई बढ़ती ही जा रही है। लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण के लिए लेखपाल के पास ही आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। विधि विरूद्ध कार्य कराने में असफल व विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम की ओर से पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें