कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी को लेकर देश भर के चिकित्सकों व आम लोगों में नाराजगी है। देश भर के अस्पतालों में हड़ताल किए जा रहे हैं। बीएचयू अस्पताल में लगातार आठवें दिन रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दीन दयाल अस्पताल के गेट के बाहर बच्चों ने रैली निकली।