वाराणसी में सोमवार को काशी तमिल संगमम 4.0 के 216 छात्रों का पहला दल बनारस स्टेशन पर पहुंचा। बनारस स्टेशन पर पहुंचते ही छात्रों का पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच स्वागत हुआ। आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्हें काशी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक झलक से परिचित कराया। इस दौरान भाजपा एलएलसी हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।