काशी-तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष दर्शन-पूजन के इंतजाम किए गए हैं। सात प्रतिनिधिमंडल दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक बाबा विश्वनाथ का विशेष दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर के अधिकारियों ने तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल के लिए इंतजाम किया है।