वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। शनिवार को भी ध्वस्तीवरण की कार्रवाई की जा रही है। हथौड़े के बाद अब बुलडोजर से भी मकानों को तोड़ने का काम किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में मौक पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अब बुलडोजर दालमंडी में प्रवेश करेगा और इससे मकानों को तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा।