पत्नी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। उनकी देखभाल और परिवार की जिम्मेदारियों के लिए पूर्व सूबेदार राजेश चौहान ने करीब तीन साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर लौटने का फैसला किया था। जिस परिवार के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी, बुधवार की सुबह उसी परिवार को रोता-बिलखता छोड़कर वह दुनिया से विदा हो गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। 54 वर्षीय राजेश चौहान के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।