मंत्रों की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काशी में पहली बार मंत्र चिकित्सा की शुरुआत हुई है। 21 दिवसीय मंत्र चिकित्सा शिविर में तीन हजार मंत्रों से रोगियों की चिकित्सा होगी। रोजाना तीन घंटे 14 मिनट के सत्र में मंत्र विशेषज्ञों ने रोगियों को रोग के अनुसार मंत्रों का जाप आरंभ किया। सुबह डेढ़ घंटे और शाम को डेढ़ घंटे के सत्र में ध्यान, योग और प्राणायाम के साथ 90 से अधिक मरीजों की मंत्र चिकित्सा आरंभ हुई।