फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों के स्वागत में हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल;video

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मुंबई और दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ियों ने भी बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह मंगला आरती के बाद से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। अनुमान है कि करीब पांच लाख भक्तों ने इस दिन बाबा के दर्शन किए। कांवड़ियों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किए गए थे। पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। ड्रोन कैमरों से भी भीड़ की निगरानी की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें