पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय और मिशन शक्ति के तहत काशी जोन की 13 थानों की महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को संवाद किया। कैंप कार्यालय में भोजन टेबल पर महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। भोजन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तीन महिला दरोगा को पांच, तीन और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।