कछवा रोड बाजार स्थित अंडरपास के समीप ड्रोन उड़ने की सूचना पर रात 11 बजे ग्रामीण सड़कों पर निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ड्रोन के उड़ने की छानबीन करने लगी। महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर गई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि ड्रोन उड़ने की सूचना मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।