वाराणसी के वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर बृहस्पतिवार रात बेटी का जन्मदिन मनाने निकले कार से निकले एक परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार और ट्रक चालक में बातचीत के दौरान पीछे से आए मनबढ़ों ने परिवार पर हमला बोल दिया। चेन लूटने के साथ ही महिलाओं से अभद्रता की और जान से मारने की कोशिश की।