जिला काशी विरासत संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित काशी वंदन संस्कृत कार्यक्रम में शिवम सिंह का भजन का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने अनेक भजन प्रस्तुत किया। श्रोताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री गणेश वंदना से शुरुआत की। उसके बाद मेरे घर राम आए हैं, एक राधा एक मीरा, शिव भजन एवं अंत में छाप तिलक गायन का प्रस्तुत किया। तबले पर बनारस के युवा कलाकार दिलीप मिश्रा ने संगत किया। कार्यक्रम संयोजन काशी विरासत संरक्षण समिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक अंशुमान महाराज का रहा।