फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा काल में श्री विश्वेश्वर का फलों के रस से हुआ अभिषेक, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 04:05 PM IST

मंदिर न्यास द्वारा नौतपा से भक्तों को राहत प्रदान करने की कामना के साथ श्री विश्वेश्वर महादेव का अभिषेक लीची, गुलाब, बेल एवं आम रस से अभिषेक किया गया। अभिषेक में फलों के रस के साथ साथ ग्रीष्म काल के दृष्टिगत विशिष्ट इत्र एवं पुष्प माला जैसे, खस, गुलाब, मोगरा भी अर्पित किए गए। गर्मी के मौसम में समस्त जीव जगत को शीतलता प्रदान करने के लिए फल के रस का उपयोग किया जाता है। सनातन आस्था के भक्ति मार्ग में आराधक स्वयं को आराध्य में ही भाव समाहित कर इस भाव में स्व की अनुभूति करता है कि अराध्य को अर्पित सामग्री आराधक में प्रभाव उत्पन्न करेगी। अतः श्री विश्वेश्वर के भक्तों का यह विश्वास है कि भगवान विश्वेश्वर को शीतल पदार्थ अर्पित करने से समस्त विश्व में गर्मी से त्रस्त शिव भक्तों पर शीतलता बरसती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें