सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग लाइन में कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन को आतुर रहे। मंगला आरती के साथ ही बाबा के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। आज विश्वनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा भक्तों और कावंड़ियों के दर्शन का अनुमान है।