फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला पीजी कॉलेज में ‘दीपोत्सव’, रामायण नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक नृत्य ने मोहा मन; VIDEO

आर्य महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को अंग्रेजी विभाग और इंडिक वॉरियर्स लिटरेरी एंड कल्चर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के महर्षि ज्ञानानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रैंप वॉक, गायन, रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही दीपक पेंटिंग, फेस आर्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना दुबे कार्यक्रम की संरक्षक रहीं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. भानुमति मिश्रा ने संयोजक की भूमिका निभाई। विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सह-संयोजक के रूप में आयोजन में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें