वाराणसी में भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखने के लिए सामनेघाट पक्का घाट गीता घाट कबीर घाट विश्वसुंदरी पुल के नीचे रविदास घाट अस्सी घाट गंगा महल घाट तुलसी घाट जानकी घाट चेत सिंह घाट केदार घाट पर महिलाएं बच्चे पुरुष सुबह 10 बजे से पहुंचने लगें। घाट से सटे घरों की छतों पर लोग चढ़ गए थे। आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना हैरतअंगेज करतब का वीडियो फोटो मोबाइल में खींचते रहे। लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं था। घाट पर भीड़ को कंट्रोल करने और सुरक्षा को पुलिस के जवानों के साथ एनडीआरएफ के जवान तैनात हैं। वायुसेना का एयर शो शुरू होने के बाद सामनेघाट पुल और विश्वसुंदरी पुल राहगीर और चालक देखने और वीडियो बनाने लगें। रामनगर भीठी से रामनगर की तरफ जाने वाले कार सहित बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होने से चालक विश्वसुंदरी पुल से मलहिया सामनेघाट होकर जाने लगें। गाड़ियों की संख्या बढ़ते ही इस रास्ते पर जाम लगने लगा। जिसके कारण सामनेघाट मुरारी चौक से बड़े वाहनों को ट्रैफिक कर्मचारियों ने रास्ता डायवर्जन करके छित्तूपुर भगवानपुर होकर लंका की तरफ भेजा गया। सामनेघाट जज गेस्ट हाउस के सामने और विश्वसुंदरी पुल के नीचे गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाया गया हैं।